बॉलीवुड

सलमान खान की एक्स सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द ठीक की कामना, बोलीं 'वो मेरे पिता समान...'

Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनने के बाद उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) को 17 फरवरी की सुबह मुंबई स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस समय सलीम खान डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। सलीम को देखने सलमान खान (Salman Khan) सहित परिवार के सभी सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। हरकोई इस समय सलीम खान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। ऐसे में अब सलमान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने भी सलमान खान के पिता सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 5: 40 करोड़ी होने से एक इंच दूर है शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

सोमी अली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बुधवार सुबह 11 बजे उनके स्वास्थ्य के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। मंगलवार की देर रात सलमान खान को भी हॉस्पिटल में देखा गया था। वो काफी चिंतित भी नजर आए। सलमा खान, हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अयान अग्निहोत्री, अरहान खान, अरबाज खान और शूरा खान सहित परिवार के सभी सदस्य सलीम खान को देखने अस्पताल गए थे। सलमान के करीबी दोस्त संजय दत्त और जावेद अख्तर भी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। सलीम खान के भर्ती होने की खबर सुनकर अब सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ अटैच होगा अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का प्रोमो सॉन्ग, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग)

सोमी अली ने बताया कि सलीम खान उनके लिए पिता के सामान हैं। उनके घर पर सोमी अली के साथ बेटी जैसा बर्ताव हुआ था। इतना ही नहीं सलीम खान इंडियन सिनेमा के एक मजबूत पिलर में एक हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले, डॉन, ज़ंजीर, दीवार, त्रिशूल, यादों की बारात और सीता और गीता जैसी कई फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article