बॉलीवुड

चेहरे पर उदासी लिए पापा सलीम से मिलकर अस्पताल से बाहर निकले सलमान खान, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 19, 2026, 09:24 AM IST

Salman Khan Meet Salim Khan: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान पिता सलीम खान (Salim Khan) से मिलने के बाद लीलावती अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। सलमान खान के इस वीडियो ने फैंस को...

Image

Photos By: manav maglani

Salman Khan Meet Salim Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने पिता सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों काफी खबरों में बने हुए हैं। सलीम खान को हाल ही में उनकी खराब तबीयत की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कल यानी 18 फरवरी को सलीम खान की तबीयत को लेकर डॉक्टर्स ने भी बयान जारी दिया था। अब इन सब के बीच सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

पापा को देखने पहुंचे सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस का मन काफी भारी हो गया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान बिना मीडिया से बात किए सीधे अपनी कार में चले गए। इसके बाद पैप्स के कैमरे में सलमान खान का चेहरा कैद हुआ जो काफी उतरा हुआ नजर आ रहा था। सलमान खान इस वायरल वीडियो में उदास से साथ-साथ चिंता में भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखें सलमान खान का वीडियो

सलीम खान से मिलने पहुंच रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड फिल्मों के राइटर सलीम खान जब से अस्पताल में भर्ती हुए हैं तब से बॉलीवुड के स्टार्स उनसे मिलने के लिए पहुंचे रहे हैं। सलीम खान से मिलने वाले स्टार्स की लिस्ट में संजय दत्त (Sanjay Dutt), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani), जावेद अख्तर (Javed Akhtar) समेत कई सितारे पहुंचे। सलमान खान के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article