Salim Khan Health Status: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बीते दिन सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही सलमान खान लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स भी सलमान खान के पिता का हाल-चाल लेने पहुंच रहे हैं। आज सुबह ये खबर सामने आई थी कि सलीम खान वेंटिलेटर पर है। इस बीच उनको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है।
ये भी पढ़ें- सुबह-शाम सलीम खान के लिए दुआ
सलीम खान को लेकर आया बड़ा अपडेट
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 90 साल के दिग्गज स्क्रीन राइटर को सुबह करीब 8:30 बजे उनके परिवार के डॉक्टर संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया था। शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई गई, लेकिन रात में ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 18 फरवरी को अस्पताल ने प्रेस ब्रीफिंग में अपडेट दिया। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है। डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रक्रिया की गई, जो सर्जरी नहीं मानी जाती। वेंटिलेटर सुरक्षा के लिए लगाया गया था। डॉक्टर ने कहा कि उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन वे बेहतर हो रहे हैं। कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। परिवार के सदस्य सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। फैंस और इंडस्ट्री उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रही है।
अनिल शर्मा ने किया ट्वीट
अनिल शर्मा ने बुधवार को सलीम खान को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सलीम खान साहब की सेहत की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। दुआ करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं। उनका कलम हमारे सिनेमा की पहचान है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें।' बता दें कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी भावुक पोस्ट किया। मालूम हो कि कुछ देर पहले ही संगीता बिजलानी, सलीम खान का हाल-चाल लेने पहुंचे थे।
