बॉलीवुड

'बहुत चिंता...' सुबह-शाम सलीम खान के लिए दुआ कर रहे हैं गदर के डायरेक्टर

Anil Sharma Tweet: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको लेकर ये जानकारी सामने आई है कि वो वेंटिलेटर पर है। इस बीच गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Anil Sharma Tweet: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि सलीम खान की अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। उनको लेकर ये जानकारी सामने आई है कि वो वेंटिलेटर पर है। सभी लोग अब सलीम खान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को पढ़कर लोग भावुक हो गए हैं।

अनिल शर्मा ने किया ट्वीट

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने बांद्रा स्थित घर पर अचानक बेहोश जैसे महसूस करने लगे थे। इस बीच गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बुधवार को एक्स पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा, 'सलीम खान साहब की सेहत की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। दुआ करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं। उनका कलम हमारे सिनेमा की पहचान है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें।' बता दें कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी भावुक पोस्ट किया। सलीम खान भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में से एक हैं। 1960 के अंत में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ सलीम-जावेद जोड़ी बनाई, जिसने 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'त्रिशूल' और 'डॉन' जैसी क्लासिक फिल्में दीं।

सलीम खान के लिए दुआ मांग रहे हैं लोग

अभी कुछ देर पहले ही सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अच्छी दोस्ती संगीता बिजलानी अस्पताल पहुंची। इस दौरान की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। फोटोज में संगीता के चेहरे पर उदासी दिख रही है। बता दें कि अबतक बॉलीवुड के कई स्टार्स सलीम खान को देखने अस्पताल आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सलीम खान के लिए दुआ कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि सलीम खान जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article