पति रितेश देशमुख के जन्मदिन पर खुशी से झूमी जेनेलिया, रोमांटिक-कॉजी फोटोज की शेयर

Genelia D'souza Post for Riteish Deshmukh: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। जब भी ये स्टार्स एक-दूसरे के लिए कुछ पोस्ट करते हैं, वो लोगों को काफी पसंद आता है। आज रितेश के जन्मदिन पर जेनेलिया ने क्या पोस्ट किया, आइए देखते हैं।

Genelia D'souza Post for Riteish Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख( Riteish Deshmukh) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के चाहने वाले और उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास बधाई रितेश को उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने दी है। जेनेलिया ने अपने पति के लिए बेहद प्यारा पोस्ट लिखा है। साथ ही ढेर सारी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। रितेश और जेनेलिया की ये प्यारी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि प्यार हो तो ऐसा। आइए आपको बताते हैं जेनेलिया ने इस पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है।

Genelia D'souza Post for Riteish Deshmukh

जेनेलिया डिसूजा ने किया पोस्ट

अभिनेत्री जेनेलिया ने रितेश के लिए खास जन्मदिन पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने और रितेश की प्यारी फोटोज शेयर की हैं। ये कॉजी और रोमांटिक फोटोज है जो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। फोटोज शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा -" मेरे प्यारे रितेश , मुझे पता है कि जो भी हमें जानते हैं, वे सोचते हैं कि हम इतने सालों बाद भी एक-दूसरे से अलग क्यों नहीं हो पाते और इतने खुश कैसे हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह सब तुम्हारी वजह से है। तुम प्यार हो, तुम ग्रेस हो, तुम मुझे हंसाते हो और अगर मैं रोती भी हूँ तो तुम मेरे हर आंसू पोंछ देते हो। तुम्हारे पास लोगों से जुड़ने का सबसे शानदार तरीका है और जब कोई तुम्हारी कंपनी में होता है, तो उसे लगता है कि वह खास है और मेरे लिए, तुम 24-7 मेरे साथ हो, सोचो मुझे उस इंसान से क्या-क्या अनुभव करने को मिलता है जिसका दिल सोने का है

End of Feed