Anant-Radhika के प्री वेडिंग फंक्शन में नंगे पैर किया Rihanna ने परफॉर्म, वजह जान भारतीय फैंस ने कहा- 'क्वीन एटीट्यूड'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2024, 03:05 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया। रिहाना के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रिहाना नंगे पैर परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं। सिंगर के ऐसा करने की पीछे की वजह सामने आ गई है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने परफॉर्म किया। रिहाना ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। रिहाना का भारत में ये पहला परफॉर्मेंस था। अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में बॉलीवड, स्पोर्ट्स के स्टार्स समते कई बिजनेसमैन भी शामिल हुए हैं। रिहाना ने इस कॉन्सर्ट में अपने हिट सॉन्ग गाए और अपनी टीम के साथ परफॉर्म किया। पॉप सिंगर के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रिहाना ने चप्पल नहीं पहनी है। वो नंगे पैर परफॉर्म कर रही हैं।

End of Feed