समारा साहनी ने क्यों मारा था नानी नीतू को धक्का, बेटी पर उठे सवाल तो ऋद्धिमा कपूर ने दिया जवाब

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video: ऋद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी के वायरल वीडियो पर अब ऋद्धिमा ने जवाब दिया है। शादी के वीडियो का जिक्र करते हुए ऋद्धिमा ने बताया कि समारा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। यह सब बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है ।

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video: हाल ही में कपूर खानदान ने आदर जैन( Aadar Jain) की शादी का जश्न मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई। शादी में ऋद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी से सबका ध्यान खींच लिया। नानी को धक्का मारते हुए समारा का वीडियो सामने आया, जिसके बाद तरह-तरह की बातें बननी शुरू हो गई। अब जैसे ही लोग बेटी के बारे में सवाल कर रहे हैं अब ऋद्धिमा कपूर ने जवाब दिया है कि समारा ऐसा बर्ताव क्यों कर रही थी।

Riddhima Kapoor Break Silence on Samara Viral Video

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor Sahni) साहनी ने बताया कि उनकी बेटी समारा के हाव-भाव को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। वह बिल्कुल ठीक थी और शादी के लिए बहुत उत्साहित थी और वह गाड़ी में बैठकर यही बात कर रही थी कि वहां पैप्स होंगे और मैं ऐसे पोज करूंगी वैसे पोज करूंगी। वह अकेली फोटो कराने के लिए उत्साहित थी इसलिए उसने नानी को साइड किया कोई धक्का नहीं दिया।

End of Feed