SSR Death Case में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने शुरू किया नया चैप्टर, लिखा इमोशनल पोस्ट

अदाकारा रिया चक्रवर्ती को बीते दिनों ही सीबीआई की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में क्लीन चिट मिली है, जिसके बाद वो जिंदगी में नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद अब वो जिंदगी में आगे बढ़ने जा रही हैं और उनका नया चैप्टर शुरू हो रहा है।

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में घिरी हुई थीं। लोगों ने रिया चक्रवर्ती पर तरह-तरह के आरोप लगाए और उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया। कई साल की कानूनी लड़ाई के बाद रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मृत्यु को आत्महत्या बताया। सीबीआई की रिपोर्ट के बाद साफ हो गया है कि सुशांत की मृत्यु में रिया का कोई योगदान नहीं था। बीते कुछ सालों में रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा है लेकिन आखिरकार उन्हें न्याय मिल गया है और अब वो सिर उठाकर कहीं भी जा सकती हैं।

Rhea Chakraborty

सीबीआई द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इंस्टाग्राम पर भाई शोविक के साथ एक इमोशनल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में रिया और उनके भाई शोविक की एक तस्वीर भी है। ये तस्वीर शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, 'मेरे बेबी ब्रदर.... जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।' तस्वीर में रिया और शोविक के बीच का सॉलिड बॉन्ड साफ-साफ देखा जा सकता है।

End of Feed