बॉलीवुड

Cocktail 2: अगस्त महीने से शुरू होगी शाहिद कपूर की रॉम-कॉम, कृति सेनॉन-रश्मिका संग करेंगे रोमांस

Cocktail 2 shooting details: कलाकार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कॉकटेल (Cocktail 2) का दूसरा भाग साइन कर लिया है, जिसमें वो कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो शाहिद कपूर अगस्त 2025 से कॉकटेल की शूटिंग शुरू करेंगे। कॉकटेल के पहले भाग में सैफ, डायना और दीपिका जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

Image

Cocktail 2 Shooting details OUT

Cocktail 2 shooting details: शाहिद कपूर (Shahid Kopoor) को लेकर बीते कई महीनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उन्होंने कॉकटेल का दूसरा भाग साइन किया है, जिसमें कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) अहम किरदारों में नजर आएंगी। इन खबरों पर आखिरकार पक्की मुहर लग गई है और कॉकटेल 2 की शूटिंग डिटेल्स भी आखिरकार सामने आ गई हैं। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में लोगों को जानकारी दी है कि शाहिद कपूर अगस्त 2025 से कॉकटेल 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म कॉकटेल 2 से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'फिल्म कॉकटेल 2 को लव रंजन ने लिखा है और इसको होमी अडजानिया डायरेक्टर करेंगे। फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य किरदार में दिखेंगे और उनके अपोजिट कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने कहानी लगभग पूरी कर ली है और वो इसे अगस्त 2025 से शुरू करने की सोच रहे हैं।'

कब रिलीज होगी शाहिद कपूर की कॉकटेल 2

लव रंजन और होमी अडजानिया कॉकटेल 2 की शूटिंग साल 2025 के आखिरी हिस्से में शुरू करेंगे और 2026 की शुरुआत तक खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद मेकर्स कॉकटेल 2 के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पर काम करना शुरू करेंगे और 2026 के मध्य तक रिलीज करेंगे। सूत्र के अनुसार, 'निर्माता दिनेश विजान को पूरा भरोसा है कि दर्शकों को कॉकटेल 2 काफी पसंद आएगी और वो इस पर खूब प्यार बरसाएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट कमाल की है, जिसमें कॉमेडी के तड़के के साथ-साथ जबरदस्त रोमांस भी दिखाई देगा।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article