Rekha-Vinod Mehra Story: प्यार और मोहब्बत एक खूबसूरत एहसास है। यह एक ऐसा अहसास है जो जिंदगी को खुशियों से भर देता है और रिश्तों को गहरा बनाता है। हालांकि कई लोग पूरी जिंदगी इससे वंचित रहते हैं। अक्सर लोग ऐसा कहते है कि जिंदगी में कोई मुकाम हासिल कर लो तो प्यार भी आराम से मिल जाएगा लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा जिनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेताब रहते हैं उन्हें भी आज तक प्यार नसीब नहीं हुआ। वैसे तो रेखा ने कई लोगों को दिल खोलकर प्यार दिया लेकिन बदले में उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। हालांकि एक समय पर रेखा की जिंदगी में विनोद मेहरा ने अपनी जगह बना ली थी। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया। लेकिन जब वो सात फेरे लेकर अपने ससुराल पहुंची तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे यादकर करके आज भी वो अंदर से हिल जाती है।
pic credit-(ghar movie grab)
ससुराल में रेखा का ऐसे हुआ था स्वागत
यासिर उस्मान द्वारा लिखित रेखा की बायोग्राफी द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक जीतेंद्र से ब्रेकअप के बाद रेखा की मुलाकात विनोद मेहरा से हुई थी। 1970 में रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। उस समय रेखा और विनोद के अफेयर की खबरें सामने आती रहती थीं। ऐसा कहा जाता है कि रेखा और विनोद ने शादी कर ली थी। हालांकि दोनों ने इसे कभी ऑफिशियल नहीं किया। बता दें कि रेखा और विनोद मेहरा की शादी की खबर जैसे ही सामने आई सब हैरान हो गए थे। रेखा और विनोद की शादी से सभी लोग खुश नहीं थे। यहां तक कि विनोद की मां को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। जब विनोद मेहरा संग रेखा पहली बार अपने ससुराल पहुंची थी, तब एक्ट्रेस को मारने के लिए उनकी सास ने चप्पल उठा ली थी। अपनी सास का ये रूप देख रेखा के रोंगटे खड़े हो गए थे। विनोद ने रेखा और अपनी मां के बीच दूरियां खत्म करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।
अमिताभ बच्चन संग था अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने शादीशुदा अमिताभ बच्चन को डेट किया था। अमिताभ बच्चन और रेखा का प्यार फिल्म के सेट से ही शुरू हुआ था। अमिताभ बच्चन के प्यार में रेखा डूब गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार अमिताभ बच्चन के साथ शाम को समय बिताने के लिए रेखा ने फिल्म तक छोड़ दी थी। जब अमिताभ और रेखा के अफेयर की बात जया बच्चन को पता चली तो उन्होंने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। जया ने एक रात रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया था। रेखा को लगा था कि शायद जया उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाएंगी हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ जया ने बहुत प्यार से रेखा को खाना खिलाया। जब रेखा वापस जा रही थीं तो जया ने उनसे सिर्फ ये कहा कि 'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी।' जया की ये बात सुन रेखा ये समझ गई कि वो कभी अमिताभ को अपना नहीं बना पाएंगी।
