अनुष्का शर्मा की बाहों में लिपटकर रोये विराट कोहली की वीडियो शेयर कर ये बोले सुनील शेट्टी, RCB की जीत पर किया पोस्ट

Suniel Shetty React on RCB Wins: आरसीबी की जीत पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने शानदार पोस्ट किया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वीडियो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने पूरी टीम को बधाई दी है। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं ।

Suniel Shetty React on RCB Wins: बीती रात मंगलवार को आईपीएल 2025 ( IPL 2025) का फाइनल हुआ जिसमें आरसीबी ने जीत दर्ज की। आरसीबी ने 18 साल में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है जिससे पूरे देश में जीत की खुशी है। क्रिकेटर विराट कोहली की टीम की जीत पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स तक हर कोई विराट कोहली की तारीफ कर रहा है। हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी विराट कोहली और आरसीबी के लिए शानदार पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक वीडियो शेयर की है। आइए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा

Suniel Shetty React on RCB Wins

सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty) ने आरसीबी की जीत पर पोस्ट किया है। एक्स हैंडल पर अपने दिल की बात शेयर करते हुए एक्टर ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) दौड़ते हुए विराट कोहली को गले लगाती है और विराट कोहली( Virat Kohli) जोर से रोने लगते हैं। इस प्यारी सी पोस्ट के साथ सुनील शेट्टी ने लिखा -"18 साल, अनगिनत रन, असीम विश्वास और... नियति ने आखिरकार लाल रंग पहना। विराट कोहली - वह व्यक्ति जिसने आईपीएल को अपनी सबसे लंबी पारी दी- आखिरकार वह ट्रॉफी उठा लेता है जिसका वह दिल, आग और आत्मा से पीछा करता था। यह सिर्फ एक जीत नहीं है। यह गौरव से भरी एक प्रेम कहानी है.

End of Feed