Naagzilla: कार्तिक आर्यन की नागजिला में हुई रवि किशन की एंट्री

Ravi Kishan joins Naagzilla: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के साथ मिलकर नागजिला (NaagZilla) नाम की नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म को लेकर सामने आई ताजा खबर के अनुसार एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने कार्तिक आर्यन की नागजिला में एंट्री मार ली है। वो नागजिला में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

Ravi Kishan joins Naagzilla: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्माता करण जौहर के साथ फिल्म नागजिला के लिए दोबारा हाथ मिलाया है। इन दोनों की जोड़ी ने पहली दफा तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के लिए हाथ मिलाया था। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग खत्म होने के बाद इन दोनों को मृगदीप सिंह लांबा की सुनपनैचुरल कहानी पसंद आई, जिसके लिए ये फिर से साथ आ गए हैं। फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में दिखाई देंगे और दर्शकों को गुदगुदाएंगे। अगर न्यूज 18 की ताजा खबर की मानें तो नागजिला में एक्टर रवि किशन की भी धांसू एंट्री हो गई है।

Ravi Kishan Nagzilla

न्यूज 18 ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है, नागजिला के मेकर्स लगातार ऐसे कलाकारों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की हो। मेकर्स ने इस बात को ध्यान में रखते हुए एक्टर रवि किशन के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन एक्टर रवि किशन के साथ हाथ मिलाएंगे। यह कार्तिक और रवि किशन की साथ में पहली मूवी होगी। मेकर्स इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि कार्तिक-रवि के किरदारों के बीच में जबरदस्त कॉमेडी सीन्स हो।'

End of Feed