अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रवीना टंडन ने एयर इंडिया से भरी उड़ान, बोलीं 'नई शुरुआत के साथ...'

Raveena Tandon's Flies Air India: हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया फ्लाइट एआई-171 मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस प्लेन के क्रेश होने के बाद अब रवीना टंडन ने एयर इंडिया सफर कर अपनी पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने सफ़र करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है नई शुरुआत।

Raveena Tandon's Flies Air India: बीते हफ्ते यानी 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया फ्लाइट लगभग 242 यात्रियों को लेकर जा रही थी। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया के बयान के अनुसार फ्लाइट एआई-171 अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे भारतीय समयानुसार रवाना हुई, जिसमें 242 लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। ऐसे में अब रवीना टंडन ने 16 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद रवीना टंडन ने एयर इंडिया से सफर किया और कहा कि नई शुरुआत।

Raveena Tandon

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत... सभी चीजों को ध्यान में रखने के बावजूद फिर से उठना और उड़ान भरना है... सारी चीजें दोबारा शुरू करनी है, नई ताकत से नया प्रण लेना है। गंभीर माहौल के बाद भी क्रू मेंबर्स का स्माइल के साथ वेलकम करना। यात्री एकदम शांत और क्रू का बिना कुछ बोले संवेदना देना। उन परिवारों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। एक ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करें। निडर और दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ना और फिर से मजबूत बनना। जय हिंद।'

End of Feed