Rashmika Mandanna इस दिन से शुरू करेंगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2023, 02:15 PM IST

एनिमल की सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में रश्मिका ने श्रीवल्ली का रोल निभाकर फैंस को चौंका दिया था। एक्ट्रेस श्रीवल्ली का रोल फिर से निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को फिल्म एनिमल (Animal) के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में रश्मिका ने गीतांजलि का रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्ट्रेस एनिमल के बाद पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। श्रीवल्ली के रोल में एक्ट्रेस फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्ट्रेस 13 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

End of Feed