Rashmika React on Deepika's 8-Hour Work Rule: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जबसे 8 घंटे शिफ्ट का मुद्दा उठाया है, तभी से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। 'स्पिरिट' से बाहर किए जाने के बाद दीपिका पादुकोण के हाथों से नाग आश्विन की 'कल्कि 2898 एडी 2' भी निकल गई। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर बड़ा रिएक्शन दिया है।
Pics Credit: Instagram
दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर बोलीं रश्मिका
हाल ही में ग्लूट से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस फैक्ट को बताना कि हम उम्मीद से ज्यादा काम करते हैं, ये ठीक नहीं है। मैं भी ओवरवर्क करती हूं और यह मैं आपको बता रही हूं क्योंकि यह किस को सजेस्ट भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए ऐसा मत करो यह चीजें हमेशा के लिए नहीं है। वही कीजिए जो आपके लिए आरामदायक हो, वही कीजिए जो आपके लिए सही हो। अगर 8 घंटे या फिर 9-10 घंटे भी कम करना पड़े तो कीजिए क्योंकि आने वाले समय में यह आपके लिए सही रहेगा। मैंने भी ऐसी कई बातें सुनी हैं, जहां लोग बोलते हैं कि तुम्हें वर्किंग टाइम पता है।'
रश्मिका मंदाना ने आगे, 'मैंने बहुत चीजें की हैं, जिन्हें बताने का अब कोई मतलब नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जो आपको निभानी है। मैं खुद भी कभी-कभी जरूरत से ज्यादा काम करती हूं। मैं एक नार्मन इंसान से ज्यादा काम कर लेती हूं। इसका यह मतलब नहीं कि मैं आपको टीम से जाकर बोलूं कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती। अगर मुझे पता है कि उन्हें दिक्कत हो रही है और वे कहते हैं कि हमारे पास अभी तक सिर्फ यही लोकेशन है और हमें इतने समय में बहुत कुछ शूट करना है। बाद में यह चीजें मुझे ही समझनी पड़ती है और मैं भी मान जाती हूं।'
