Laikey Laikaa Poster: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेस राशा थडानी ने बीते साल अपनी फिल्म लाइकी लाइका का अनाउंसमेट किया था। इस मूवी में राशा के साथ अभय वर्मा नजर आने वाले हैं। अभय वर्मा और अदाकारा राशा थडानी ने लाइकी लाइका के अनाउंसमेंट वीडियो में बताया था कि उनकी मूवी अगले साल यानी 2026 में गर्मियों के मौसम में रिलीज होगी। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- laikey laikaa poster
'लाइकी लाइका' का पोस्टर रिलीज
लाइकी लाइका के मेकर्स ने फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रशा थदानी और अभय वर्मा के किरदारों का एक झलक मिलता है। फिल्म की घोषणा बीते साल में हुई थी, लेकिन कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। नए पोस्टर में लीड एक्टर्स के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं। पोस्टर में दो लोग दिखाई दे रहे हैं। उनके जूते एक-दूसरे को छू रहे हैं और बैकग्राउंड में पुरानी, ग्रैफिटी वाली दीवार है। इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि ये फिल्म रोमांटिक कहानी से अलग हो सकती है। पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फिल्म समर 2026 में थिएटर में रिलीज होगी। ये राशा के लिए काफी जरूरी है, जो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं राशा थडानी
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। राशा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो रहा है। राशा अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। राशा की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। बताते चलें कि राशा थडानी ने अजय देवगन की फिल्म आजाद से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया।
