'गाली-गलौज का समर्थन कर रहे हैं...' CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद Ranvir Shorey ने कह दी बड़ी बात

Ranvir Shorey on Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। अब इस मुद्दे पर एक्टर रणवीर शौरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गाली-गलौज का समर्थन करने वालों पर निशाना साधा है।

Ranvir Shorey on Protest: सीजेपी (CJP) का प्रोटेस्ट खत्म हुए कुछ समय हो चुका है, लेकिन इसे लेकर बहस अभी भी जारी है। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद इस मुद्दे पर लगातार चर्चा हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। अब एक्टर रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर शौरी ने गाली-गलौज और उसके समर्थन को लेकर अपनी बेबाक राय रखते हुए बड़ी बात कही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Exclusive: रजत कपूर संग काम करने पर Ranvir Shorey ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो हमेशा अपनी लिमिट से आगे...')

Ranvir Shorey on Protest

रणवीर शौरी ने शेयर किया वीडियो (pic credit-IMDb/instagram)

रणवीर शौरी ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो लोग आज गाली-गलौज का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें कल शिकायत नहीं करनी चाहिए जब दूसरी तरफ के लोग भी वही तरीका अपनाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं देख रहा था कि किस तरह की गालियां दी जा रही हैं। जो लोग इन गालियों का बचाव कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर भविष्य में दूसरी तरफ से भी यही व्यवहार हुआ तो फिर उन्हें विरोध करने का अधिकार नहीं रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के व्यवहार का समर्थन करने वाले लोग और भी ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे गलत चीज का बचाव कर रहे हैं। रणवीर ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार बदल जाए। लेकिन इस प्रोसेस में वे बच्चों को गलत संदेश दे रहे हैं कि इस तरह की भाषा और व्यवहार स्वीकार्य है। उन्होंने दोहराया कि अगर आज लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो भविष्य में वही व्यवहार उनके खिलाफ होने पर शिकायत नहीं करनी चाहिए।

End of Feed