Ranvir Shorey opens up on his tweet about Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने 2020 में संसद में नेपोटिज्म की बहस के बीच फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जया की ये स्पीच काफी वायरल हुई थी, इस वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। कई लोगों के साथ ही एक्टर रणवीर शौरी ने भी जया बच्चन की स्पीच पर निराशा व्यक्त की थी। हालांकि, चार साल बाद किए गए अपने इस ट्वीट पर अब बिग बॉस ओटीटी 3 फेम ने सफाई दी है, और कहा है कि जब उन्होंने 2020 में जया बच्चन की स्पीच पर कमेंट किया था तो वह सीधे तौर पर उनपर हमला नहीं बोल रहे थे। यहां एक्टर के बयान पर नजर डालते हैं।
Ranvir Shorey opens up on his tweet about Jaya Bachchan
यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री में आज भी Vicky Kaushal के भाई के नाम से जानने पर Sunny ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं अपनी सच्चाई जानता हूं'
जया बच्चन पर किए जवाबी हमले पर दी सफाई
सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कहा, 'मैंने यह जया जी की कमेंट नहीं किया, उन्होंने उस समय जो भी कहा वह पूरे इंटरनेट पर था। हर कोई उस थाली के बारे में बात कर रहा था। इसलिए मैंने भी अपनी राय दी लेकिन यह उनके खिलाफ कमेंट करने के मकसद से नहीं था
इसी के साथ ही एक्टर ने लिखा, 'ऐसा लिखते हुए मुझे बहुत गुस्सा आया होगा। पहले भी लोग मुझसे कह चुके हैं कि मैं काफी मोटिव हो के लिखता हूं सोशल मीडिया पर। तो शायद पीछे हटना ही बेहतर होगा। आज अगर मुझे वही बात करनी है, तो मैं शायद इसे इतने सैरकैस्टिक तरीके से नहीं करूंगा। मुझे इसके बारे में इतना गुस्सा होने की जरूरत नहीं थी। मैंने ये तब लिखा है जब मेरे अंदर वो गुस्सा पनप रहा था, बॉलीवुड में दोहरा व्यवहार देखने को मिला। मुझे लगता है कि यह मेरा गुस्सा बाहर आ रहा था।'
