Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर का गाना 'Na De Dil Pardesi Nu...' इस दिन होगा रिलीज, तारीख का हुआ खुलासा

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के गाने 'ना दे दिल परदेसी नू...' को मेकर्स अक्टूबर में ही रिलीज करने जा रहे हैं। फैन्स के बीच यह खबर बड़ी तेजी से फैल रही है।

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। इस टीजर के सामने आते ही फैन्स 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हो उठे थे। फैन्स की लगातार बढ़ती बेताबी को देखते हुए अब निर्माताओं ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के पहले गाने 'ना दे दिल परदेसी नू...' (Na De Dil Pardesi Nu) को लॉन्च करने की डेट फाइनल कर दी है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स अब किस दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' के पहले गाने को लोगों के बीच पेश करेंगे।

Ranveer Singh's Dhurandhar

Pic Credit: IMDb

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस मूवी का गाना जो 'जोगी' उर्फ 'ना दे दिल परदेसी नू' का एक वर्जन है, उसे मेकर्स 15 अक्टूबर को डिजिटल तौर पर रिलीज करेंगे। यह गाना मेकर्स इसलिए भी रिलीज कर रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान फिल्म को ओर बना रहे। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि यह मूवी तय समय यानी 5 दिसंबर के दिन रिलीज नहीं हो पाएगी। इस गाने के प्रोमो ने 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर जो भी अफवाहें उड़ रही थीं उन सभी पर पूर्णविराम लगा दिया है। इस गाने के रिलीज होने का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।

End of Feed