Dhurandhar Banned in Gulf countries: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' (Dhurandhar) का दबदबा बना हुआ है। 5 दिसंबर के दिन मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में रिलीज किया था। खास बात यह है कि 'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर' की कमाई पर अब ब्रेक लग सकता है। बताया जा रहा है कि रिलीज के 5 दिनों बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को गल्फ कन्ट्रीज में बैन करने के फैसला किया गया है।
Pic Credit: Instagram/Ranveer Singh
कई देशों में बैन हुई 'धुरंधर'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई ने धुरंधर को रिलीज नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' को एक 'एंटी पाकिस्तान फिल्म' के रूप में देखा जा रहा है। 'धुरंधर' से पहले भी ऐसी कई फिल्में इन कन्ट्रीज में रिलीज नहीं की गई थीं। फिर भी 'धुरंधर' की टीम ने कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य इन सभी देशों ने फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया। यही कारण है कि 'धुरंधर' खाड़ी देशों में से किसी में भी रिलीज नहीं हो पाई है।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस मूवी में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। 'धुरंधर' से पहले अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' जैसी कई फिल्में मिडिल ईस्ट में बैन की जा चुकी हैं।
