दानिश पंडोर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' पर दिया रिएक्शन, कहा- 'अब सोचो दूसरे पार्ट में...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 7, 2025, 11:45 AM IST

Ranveer Singh on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के को-स्टार दानिश पंडोर (Danish Pandor) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह ने क्या कमेंट किया है।

Ranveer Singh on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टार्स की एक्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले एक्टर दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Ranveer Singh on Dhurandhar 2

Image Source: IMDB/ Danish Pandor Instagram

दानिश पंडोर की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट

एक्टर दानिश पंडोर ने फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। दानिश पंडोर पोस्ट में रणवीर सिंह की जमकर तारीफ करते नजर आए। इस पोस्ट में दानिश पंडोर ने लिखा 'मुझे आज भी वो पहला दिन बिल्कुल याद है, जब नरेशन के लिए हम पहली बार मिले। आप कमरे में अपनी वही ट्रेडमार्क वाली एनर्जी लेकर आए, मुझे जोर से गले लगाया और चिल्लाए 'हम तो मचाएंगे तहलका'। इसके अलावा दानिश पंडोर सेट पर रणवीर सिंह संग बिताए गए समय को भी याद करते हुए नजर आए। दानिश पंडोर की इस वायरल हो रही पोस्ट पर अब रणवीर सिंह का रिएक्शन सामने आ गया। रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा 'तू मेरी जान है। तुम्हें हर कोई प्यार करता है। अब सोचो दूसरे पार्ट में कितना प्यार मिलने वाला है।हमारे साथ बिताए हर पल को हमेशा संजोकर रखूंगा। तू छा गया मेरे राजा, तुझ पर बहुत गर्व है।' रणवीर सिंह के इस कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

End of Feed