Prasanth Varma की मेगा बजट फिल्म में हुई Ranveer Singh की एंट्री !! बॉक्स ऑफिस पर अब आएगा तूफान

Ranveer Singh Next With Prasanth Varma: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा (Prasanth Varma) ने रणवीर सिंह को अपनी मेगा-बजट फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया है।

Ranveer Singh Next With Prasanth Varma: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर प्रशांत वर्मा (Prasanth Varma) ने तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमैन' (HanuMan) का निर्देशन किया था। फिल्म को हिंदी और तेलुगु ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। 'हनु मैन' की सफलता के बाद खबरें आने लगी है कि मेकर्स अब इसका सीक्वल 'जय हनुमैन' बनाएंगे। इस समय फिल्म के सीक्वल पर काम जारी है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स है कि प्रशांत वर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ एक मेगा बजट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

Prasanth Varma-Ranveer Singh

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह साउथ डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के काम के फैन हैं। उन्होंने फिल्म 'हनुमैन' की रिलीज के बाद प्रशांत वर्मा से बात की थी। डायरेक्टर और एक्टर दोनों ही एक मेगा बजट फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कई बार विचार-विमश कर चुके हैं। प्रशांत वर्मा की नेक्स्ट का आईडिया रणवीर सिंह को काफी पसंद भी आया है। खबरें यह भी है कि प्रशांत वर्मा इंडियन सिनेमा के लिए एक धांसू प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। इस समय मेकर्स फिल्म पर पैसा लगाने के लिए बड़े निर्माताओं की तलाश में हैं।

End of Feed