रणवीर सिंह की 'धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बने राहुल गांधी? लोग बोले-'पॉलिटिक्स छोड़ दी क्या'

Dhurandhar Executive Producer Rahul Gandhi: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बन हुआ है। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द रिलीज होने वाला है। इस बीच फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी चर्चा का नाम चर्चा का विषय बन गया हैं। कई लोग इनको कांग्रेस नेता राहुल गांधी बता रहे हैं।

Dhurandhar Executive Producer Rahul Gandhi: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए एक छोटा सा क्लिप शेयर किया था। इसमें रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक का लुक देखने लायक था। अब ये खबर सामने आई है कि मेकर्स जल्द ही धुरंधर का फर्स्ट लुक शेयर करने वाले है। इस बीच फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी एक्स पर ट्रेंड करने लगे है। लोग ये कह रहे हैं कि क्या ये कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो नहीं...

dhurandhar

Pic Credit- IMDb/ Rahul Gandhi (instagram)

कौन हैं धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी

रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर में कई बड़े स्टार्स हैं लेकिन अभी बस एक ही नाम ट्रेंड कर रहा है और वो है राहुल गांधी। धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम होना लोगों में उत्सुकता पैदा कर गया। ट्विटर पर लोग इसे कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी से जोड़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या राहुल गांधी ने राजनीति छोड़ दी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किस लाइन में आ गए है।' हालांकि फिल्म धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी कई फिल्मों और वेब सीरीज में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे हैं।

End of Feed