Dhurandhar 2 Release Date: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आ रही हैं। फिल्म रिलीज होते ही ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगी। लोगों ने सोशल मीडिया पर मूवी को जबरदस्त रिएक्शन दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त ने एक्शन मोड में आकर सभी को हैरान कर दिया है। धुरंधर को देखने के बाद अब लोग इसके दूसरे पार्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धुरंधर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- dhurandhar film
धुरंधर 2 कब होगी रिलीज
रणवीर सिंह की धुरंधर ने आज 5 दिसंबर को रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। फिल्म के आखिर में मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया कि धुरंधर 2 बन रही है। और अच्छी खबर ये है कि सीक्वल सिर्फ तीन महीने बाद ही रिलीज होगी। फिल्म धुरंधर 2 साल 2026 में 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आदित्य धर ने दोनों पार्ट्स एक साथ शूट किए हैं। पहली फिल्म की लंबाई 3 घंटे 30 मिनट से ज्यादा है, तो फैंस उत्सुक हैं कि पार्ट 2 कितनी लंबी होगी।फिल्म में राकेश बेदी ने भी कन्फर्म किया था कि सीक्वल तैयार है। उन्होंने कहा, 'जनवरी में आदित्य ने मुझे रोल ऑफर किया। मेरा किरदार पार्ट 2 में खुलासा होगा। ये एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन से इंस्पायर्ड है, जिसमें मैं आकर्षक लेकिन डरावना लगूंगा।'
पहले दिन कितना कमाएगी धुरंधर
सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि धुरंधर पहले दिन बड़े पर्दे पर कितना कमाई करने वाली है। जानकारों का ये मानना है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपये हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़ा अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि अगर मूवी पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा कमाई करती है तो ये फिल्म साल 2025 की टॉप ओपनर में शामिल हो जाएगी। मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म इतना तो आराम से कमा लेगी। आपको इस बारे में क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
