धुरंधर की सफलता से संतुष्ट नहीं हैं रणवीर सिंह!! क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस का चकराया सिर, ये क्या कह गए एक्टर

Ranveer Singh Cryptic Post: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। हालांकि उनका सोशल मीडिया अकाउंट तो कुछ और ही कह रहा है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जो चर्चा में बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या लिखा

Ranveer Singh Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये स्पाई-थ्रिलर मूवी फैंस को काफी पसंद आ रही है। हाल ऐसा है कि थिएटर की सभी सीटें हाउसफुल हो रही है। सोशल मीडिया पर तो मानो धुरंधर के नाम का सैलाब आ गया है। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna ) समेत आदित्य धर( Aditya Dhar) की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि रणवीर सिंह की पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि वह धुरंधर से मिल रही तारीफ से खुश नहीं है। दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह लिख रहे हैं कि एक दिन किस्मत जरूर बदलेगी। यही नहीं उन्होंने अपने दिल की बात एक शायरी से लिखी है। आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह ने क्या कहा

Ranveer Singh Cryptic Post

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट की। जिसमें लिखा- " किस्मत की एक खूबसूरत आदत है, वह वक्त आने पर बदलती जरूर है, फिलहाल.... नजर और सब्र"। एक्टर ने इस पोस्ट में किस्मत बदलने की बात कही है, हालांकि फैंस को समझ नहीं आया कि ऐसा क्या हुआ जो उन्हें किस्मत बदलने को कहा। कुछ लोग इसे धुरंधर की सफलता से भी जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से धुरंधर की कमाई आसमान छू रही है ऐसे में तो रणवीर सिंह को खुश होना चाहिए, लेकिन उनकी पोस्ट में उदासी नजर आ रही है। खैर रणवीर सिंह ने ऐसा क्यों लिखा यह तो वह खुद ही जानते हैं।

End of Feed