रणवीर सिंह ने खत्म की धुरंधर की शूटिंग, दिवाली पर बड़ा बम फोड़ने का प्लान कर रहे हैं मेकर्स

Dhurandhar Shooting Update: रणवीर सिंह की अपकमिंग 'धुरंधर' पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग पर अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह नए लुक और अंदाज़ में ढाला है। बाकी बचे हुए सीन्स पर क्या काम चल रहा है जानने के लिए पढिए ये रिपोर्ट

Dhurandhar Shooting Update: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म का टीजर आया है, इसने लोगों को हैरान कर दिया है। अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कालकारों से सजी ये फिल्म कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। धुरंधर की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। लीजिए अब धुरंधर पर एक और अपडेट आ गई है। रणवीर सिंह जो पिछले कुछ महीनों से धुरंधर पर जी-जान से लगे हुए थे, उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। बाकी बचे हुए सीन्स पर क्या काम चल रहा है जानने के लिए पढिए ये रिपोर्ट

Dhurandhar Shooting Update

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) एक बार फिर नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिंकवीला के सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है, जबकि अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) 10 अक्टूबर तक अपनी शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म की कहानी अपराध की अंधेरी और जटिल दुनिया पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह( Ranveer Singh) एक दमदार किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह नए लुक और अंदाज़ में ढाला है।

End of Feed