Anshula Kapoor के वेडिंग रिस्पेशन में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ वीडियो

Arjun Kapoor and Ranveer Singh Video: अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन से अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का डांस वीडियो वायरल हो गया है। दोनों ने स्टेज पर जमकर मस्ती की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Arjun Kapoor and Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और रोहन ठक्कर ने हाल ही में शादी की की है। बीती रात अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में बॉबी देओल (Bobby Deol) से लेकर रेखा तक के नाम शामिल है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच वेडिंग रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-7 जन्मों के लिए एक हुए Anshula Kapoor-Rohan Thakkar, सामने आई पिक्स)

anshula kapoor ranveer singh arjun kapoor

रणवीर-अर्जुन ने उड़ाया गर्दा (pic credit-twitter/chatgpt)

रणवीर सिंह ने लूट ली महफिल

इस बीच सोशल मीडिया पर रिसेप्शन के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर सिंह भी पार्टी में शामिल होते दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने रेड कार्पेट पर पोज नहीं दिया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस को खुश कर दिया। 'डॉन 3' विवाद के बाद रणवीर की यह कम ही देखने वाली सार्वजनिक मौजूदगी मानी जा रही है। एक वायरल वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आए। उस समय हिमेश रेशमिया अपना सुपरहिट गाना 'मुझको याद सताए तेरी' गा रहे थे। गाना खत्म होने पर हिमेश ने अनिल कपूर की तरफ देखकर "झक्कास" भी कहा, जिसके बाद माहौल और भी शानदार हो गया।

End of Feed