Rocky aur Rani Ki Prem Kahani Released Date: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर (Karan Johar) ने किया है। रणवीर और आलिया की फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। रणवीर और आलिया इससे पहले गली बॉय (Gully Boys) में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म से करण 7 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक कविता लिखी है और फिल्म की स्टार कास्ट का ऐलान किया है। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
ranveer singh and alia bhatt (credit pic: instagram)
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 7 साल बाद, आखिर वो वक्त आ गया अपने पहले घर सिनेमाघर में लौटने का अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह एक कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है और इस कहानी का संगीत दिल को छू जाने वाला है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दों पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है। यह बताते हुए हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। निर्देशक ने पोस्ट शेयक करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान।
इस दिन रिलीज होगी रणवीर और आलिया की फिल्म
इस फिल्म में रणवीर, आलिया, शबाना आजमी, जया बच्चन, धर्मेंद्र लीड रोल में हैं। करण ने अपनी इंस्टास्टोरी पर कई पोस्ट किए है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रणवीर - आलिया के अलावा जया जी का अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा और धर्मेंद्र का स्वैग होगा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगी। आलिया हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करेंगी।
