Ranveer Singh-Aditya Dhar Next Movie: अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) जल्द ही फिल्म धुरंधर ( Dhurandhar) लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर फैंस को जबरदस्त लगा था जिसे देखने के बाद लोग फिल्म को अभी से हिट बता रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने। अब खबर सामने आ रही है कि धुरंधर के बाद आदित्य ने रणवीर से नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए भी बात कर ली है। अगर सबकुछ सही रहा तो ये प्रोजेक्ट फैंस के बीच अनाउंस किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं क्या होगा ये नया प्रोजेक्ट
Image Source: x Fanpage
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर-आदित्य ने पहली बार फिल्म धुरंधर में साथ काम किया है। इस एक्शन-ड्रामा को पूरा करने के बाद एक्टर और डायरेक्टर दोनों को एहसास हुआ कि ये साथ में और भी कमाल कर सकते हैं। दोनों की सोच फिल्मों को लेकर कहीं न कहीं मिलती है। सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य अभी धुरंधर के चल रहे शेड्यूल पर ध्यान दे रहे हैं जो अक्टूबर के मिड तक चलने वाला है। आदित्य मार्च 2026 से अपनी अगली फिल्म के आइडिया पर काम शुरू करेंगे, जबकि रणवीर डॉन 3 पर काम करेंगे, अगर सब कुछ प्लान केअनुसार हुआ, तो वे इसे 2026 के अंत तक फ्लोर पर ले जाएँगे।
बात करें धुरंधर( Dhurandhar) की तो इस फिल्म का क्रेज फैंस के बीच साफ नजर आ रहा है। जब फिल्म से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया था तब लोग उनके दीवाने हो गए थे। प्रोमो के साथ, धुरंधर की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। फिल्म 5 दिसम्बर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
