Assam में बाढ़ पीड़ितों के लिए दानवीर कर्ण बनकर सामने आए Randeep Hooda

Randeep Hooda Video: असम बाढ़ के बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने नाव से बाढ़ पीड़ितों तक जरूरी सामान पहुंचाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Randeep Hooda Video: असम (Assam) में 19 जुलाई से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हजारों परिवार अब भी पानी से घिरे हुए हैं और सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित है। इसी बीच एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) असम के शिवसागर जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे हैं। वह एक एनजीओ के साथ मिलकर राहत सामग्री बांट रहे हैं। रणदीप ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नाव के जरिए लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाते और घुटनों से ऊपर भरे पानी में चलते नजर आए। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीट चर्चा का विषय बन गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी)

assam randeep hooda video

दानवीर कर्ण बने रणदीप हुड्डा (pic credit-instagram)

दानवीर कर्ण बने रणदीप हुड्डा

वीडियो में रणदीप कहते हैं कि बाढ़ आए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में अब भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कई परिवार अब भी घरों में फंसे हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नाव में लाया गया सामान खत्म हो गया है, लेकिन जल्द ही दूसरी खेप लेकर फिर पहुंचेंगे। रणदीप ने बताया कि राहत सामग्री में राशन के अलावा रसोई का सामान, बर्तन, चप्पल और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग राहत केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, इसलिए उनकी टीम खुद नाव से गांवों के अंदर जाकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही है। अपने पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हर छोटी-बड़ी मदद प्रभावित परिवारों तक भोजन, आश्रय और जरूरी सामान पहुंचाने में काम आ सकती है।

End of Feed