रणदीप हुड्डा के बच्चे की मां बनने वाली हैं लिन लैशराम? लेटेस्ट फोटोज देख लोगों ने लगाया अंदाजा

Randeep Hooda and Lin Laishram expecting their first child: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने नवंबर 2023 में मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मेइतेई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि लिन लैशराम मां बनने वाली हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Randeep Hooda and Lin Laishram expecting their first child: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी वाइफ लिन लैशराम के साथ खास अंदाज में दिवाली मनाई है। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीरों में रणदीप और लिन बेहद प्यारे लग रहे। इस बीच रणदीप हुड्डा का ये पोस्ट वायरल हो गया है। तस्वीरों को देखने के बाद लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणदीप हुड्डा की वाइफ लिन मां बनने वाली हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Randeep hooda wife

pic credit- Randeep hooda instagram

रणदीप के बच्चे की मां बनेंगी लिन लैशराम

सामने आई फोटोज में रणदीप ने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जबकि लिन ने उसी रंग की खूबसूरत साड़ी में दीयों के साथ पोज दिया। अन्य तस्वीरों में मिठाई, स्वादिष्ट खाना, लक्ष्मी पूजा और रणदीप के माता-पिता के साथ तस्वीरें थीं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, 'लगता है दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।' एक दूसरे ने लिखा, 'किसी ने नोटिस नहीं किया, शायद जल्द अच्छी खबर आने वाली है।' रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। इस बारे में अभी तक रणदीप हुड्डा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैंस ये चाहते हैं कि रणदीप जल्द ही पापा बन जाएं।

End of Feed