क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' से हुई तुलना पर 'Ramayana' की टीम ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'अगर लोगों को ये चीजें...'

Namit Malhotra on 'Ramayana' vs 'The Odyssey' Comparison: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म 'द ओडिसी' से हो रही 'रामायण' की तुलना पर अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Namit Malhotra on 'Ramayana' vs 'The Odyssey' Comparison: नितेश तिवारी ने डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस मूवी को बेहद बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। एक तरफ फैन्स फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोगों द्वारा इसकी तुलना हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली एपिक फिल्म 'द ओडिसी' से कर रहे हैं। हाल ही में 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने 'द ओडिसी' (The Odyssey) से हो रही इन तुलनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Adal Badal: अमित रवींद्रनाथ शर्मा संग शाहिद कपूर ने नहीं मिलाया हाथ, झूठ निकलीं फिल्म करने की खबरें)

Namit Malhotra on 'Ramayana' vs 'The Odyssey' Comparison

'द ओडिसी' से तुलना पर 'रामायण' टीम ने तोड़ी चुप्पी

'रामायण' से हो रही 'द ओडिसी' की तुलना पर बोले निर्माता नमित मल्होत्रा

कंटेंट क्रिएटर आरुष प्राशंथ से बात करते हुए 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस तुलना पर चुप्पी तोड़ी। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म ने टेक्नोलॉजी के मामले इस मूवी में कितना कुछ नया देखने को मिलेगा तो नमित मल्होत्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि 2-3 ऐसी बातें हैं जो मैं आज नहीं बताना चाहता। मैं बस चाहता हूं कि दर्शक यह मूवी देखें। अगर उन्हें वो चीजें नजर ही न आएं, तो हम बहुत सफल हो जाएंगे। इन चीजों को अभी बताकर किसी का ध्यान खींचना नहीं चाहते हैं। हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि सबसे अच्छा काम कर सकें। सबकी लगन और जोश से ये फिल्म पूरे विश्व में हर भारतीय के लिए गर्व का पल बन जाएगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस एक्टर को मिला 'अंगद' का रोल, फैंस हुए एक्साइटेड)

End of Feed