Ranbir Kapoor स्टारर 'एनिमल' के मेकर्स पर Javed Akhtar ने फिर कसा तंज, 'बिगड़ैलों' से कर डाली तुलना

Makers of Ranbir Kapoor's Animal on Javed Akhtar: बीते साल रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) पर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने एक बार फिर तंज कसा है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने फिल्म के बारे में बात करते हुए मेकर्स की तुलना 'बिगड़ैलों' से की है।

Makers of Ranbir Kapoor's Animal on Javed Akhtar: साल 2023 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'एनिमल' को शानदार रिव्यू मिले थे। एक तरफ जहां यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। वहीं दूसरी ओर कईयों ने फिल्म की खूब आलोचना की। इनमें से एक बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) भी थे, जिन्हें रणबीर कपूर की फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

Javed Akhtar and Ranbir Kapoor

गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने कई बार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रति नाराजगी जताई है। जावेद अख्तर ने एक बार 'एनिमल' के मेकर्स की तुलना उन लोगों से कर दी है, जो 'बिगाड़ने वाले' हैं'। जावेद अख्तर ने कहा कि समाज कभी भी एक तरह से नहीं रहता है हमेशा कुछ ना कुछ होता रहता है। किसी फिल्म की कहानियों के साथ उसमें विषय भी होना चाहिए, जो लोगों को समझ आए। कुछ सबप्लॉट अच्छे होते हैं और कुछ नहीं। गीतकार ने आगे बताया कि इस समाज में कई लोग ऐसे हैं जो इसे बदलने के लिए तेज कदम उठाते हैं और कई धीरे। 'एनिमल' जैसी फिल्में भी इस तरह की दुनिया में ही मौजूद हैं।

End of Feed