वैलेंटाइन डे पर रणबीर कपूर ने राहा और आलिया पर लुटाया प्यार, लाइव कॉन्सर्ट में आईंं पत्नी की याद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2023, 02:03 PM IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पेरेंटहु़ड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को खास अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया।

Ranbir Kapoor Valentine Day Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। रणबीर और आलिया अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी के साथ कपल अपनी वर्कलाइफ को भी बखूबी बैलेंस कर रहे हैं। आलिया जल्द अपने काम पर लौट सकती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर वैलेंटाइन डे पर भी काम करते हुए नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर लाइव कॉन्सर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को खास अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया।

ranbir kapoor and alia bhatt (2)

ranbir kapoor and alia bhatt (credit pic- social media)

रणबीर ने वीडियो में कहा कि मैं अपना काम जल्द से जल्द खत्म करके वापस जाना चाहता हूं ताकि मैं अपनी बेटी के साथ समय बिता सकूं। एक्टर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी की दो खास लेडीज को वैलेंटाइन डे विश करना चाहता हूं। एक मेरी पत्नी आलिया और दूसरी मेरी खूबसूरत बेटी राहा को। मैं दोनों को मिस कर रहा हूं। इन दिनों के आने से मेरी जिंदगी बदल गई है।

End of Feed