Ranbir Kapoor on Relationships: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। रणबीर के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद से ही रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की वजह से जमकर सुर्खियों में रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में रहने की वजह से उनकी इमेज एक प्ले बॉय वाली बन गई थी।
Ranbir Kapoor on Ex Relationships
हालांकि एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ शादी करने के बाद अब वह काफी मैच्योर नजर आते हैं। अब रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में कई बार उनका दिल टूट चुका है। आइए जानते हैं रणबीर ने रिलेशनशिप को लेकर क्या कुछ कहा है।
'मेरा भी दिल कई बार टूट चुका है'
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए बीबीसी को बताया, 'प्यार में दिल ना टूटना तो नामुमकिन है सभी के साथ कभी न कभी ऐसा होता ही है। खासकर जब आप इंट्रोवर्ट होते हो तो कई बार आप अपने करीबी लोगों को भी नहीं बताते की आपका दिल टूट गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिलकुल सही है और जरूरी नहीं है कि दिल एक ही बार टूटे, कई बार आपको बार-बार इससे गुजरना पड़ता है।
फैंस ने लिए मजे
बॉलीवुड में रणबीर कपूर की छवि एक प्लेबॉय वाली बनी हई थी। दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के बाद से ही रणबीर कपूर को इसी तरह पहचाना जाने लगा था। अब रणबीर कपूर के प्यार को लेकर दिए इस बयान के बाद फैंस उनके मजे ले रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर का यह काफी अलग अंदाज है जो अब देखने को मिल रहा है।
