रणबीर कपूर का शूटिंग सेट से वीडियो हुआ लीक, ANIMAL में करेंगे पठान जैसे दमदार एक्शन सीन्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 02:52 PM IST

Ranbir Kapoor Video leaked from ANIMAL shooting set: रणबीर की एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। अब सेट से रणबीर कपूर का एक लुक वाला वीडियो लीक हुआ है। वीडियो में रणबीर कपूर नेवी ब्लू के थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी में एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Video leaked from ANIMAL shooting set: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का दर्शक लंबे टाइम से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना साथ आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर खून से लथपथ हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए हुए नजर आए थे। मेकर्स ने पोस्टर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'बहादुर और रेडी है 2023 को टेकओवर करने के लिए। यह साल एनिमल का है।'

animal film

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल की शूटिंग लगभग खत्म होने वाले है। इसे रणबीर जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। रणबीर कपूर इस वक्त भी अपनी इसी अपकमिंग साइकोलॉजिस्ट एक्शन थ्रिलर, ‘ANIMAL’ को शूटिंग करने में व्यस्त है। अब सेट से रणबीर कपूर का एक लुक वाला वीडियो लीक हुआ है। वीडियो में रणबीर कपूर नेवी ब्लू के थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी में एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed