Ranbir Kapoor will Start Brahmastra 2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' का इंतजार हर कोई कर रहा है। इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे देखने का जबरदस्त उत्साह है। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो उसमें 'रामायण: पार्ट टू' और 'एनिमल पार्क' जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसी बीच उनकी अगली बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' मूवी को खत्म करने के बाद रणबीर कपूर अब अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के नक्शेकदम पर चले Sidharth Malhotra, पत्नी कियारा संग लॉन्च करेंगे खुद का प्रोडक्शन हाउस)
'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे रणबीर कपूर (Pic Credit: Instagram)
'रामायण 2' के बाद शुरू होगी 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अयान मुखर्जी और उनकी टीम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है। रणबीर कपूर 'रामायण' के दूसरे पार्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। पहली फिल्म में रणबीर ने शिवा का किरदार निभाया था, जिसे अपनी शक्तियों और अस्त्रों से जुड़े रहस्य का पता चलता है। अब दूसरे पार्ट की कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्केल पर बनाई जाएगी।
शिवा के साथ देव भी बनेंगे रणबीर कपूर?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर फिल्म में शिवा और देव दोनों का किरदार निभा सकते हैं। देव का किरदार पहली फिल्म में कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था लेकिन उसे पूरी तरह सामने नहीं लाया गया था। दूसरे पार्ट में देव की कहानी देखने को मिलेगी। ऐसे में रणबीर का डबल रोल फिल्म को और खास बना सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'अंधभक्त' वाले बयान पर Isha Koppikar के समर्थन में आईं Kangana Ranaut, बोली 'बहुत अच्छे से समझाया...')
आलिया भट्ट की होगी वापसी
फिल्म के दूसरे पार्ट में आलिया भट्ट के ईशा के किरदार में लौट सकती हैं। पहली फिल्म में शिवा और ईशा की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब सीक्वल में दोनों के रिश्ते और अस्त्रों की दुनिया की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। अयान मुखर्जी भी इस फ्रेंचाइजी की कहानी को आगे ले जाने की बात कर चुके हैं।
दीपिका पादुकोण भी होंगी फिल्म का हिस्सा?
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री की खबर भी काफी चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार अयान मुखर्जी ने अमृता के किरदार के लिए दीपिका से बातचीत शुरू की है। ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में अमृता की झलक दिखाई गई थी। अब दूसरे पार्ट में अमृता की कहानी को दीपिका पादुकोण आगे लेकर जाएंगी। हालांकि दीपिका की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर वह फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी मौजूदगी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को और बड़ा बना सकती है।
