Love and War: 17 सालों बाद संजय लीला भंसाली संग काम करने पर बोले रणबीर कपूर, कहा 'मेरा सपना पूरा होने...'

Ranbir Kapoor on Love and War: बीते दिन मीडिया के साथ मीट-एंड-ग्रीट सेशन के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) के बारे में कई अपडेट साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है।

Ranbir Kapoor on Love and War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'सांवरिया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी। अब लगभग 17 सालों के बाद रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली एक बार फिर फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) के लिए साथ आए हैं। इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भंसाली के साथ फिर से काम करने के बारे में खुलकर बात की।

Ranbir Kapoor and Sanjay Leela Bhansali

गुरुवार को मीडिया के साथ मीट-एंड-ग्रीट सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने कई चीजों पर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान 'लव एंड वॉर' को लेकर कहा कि इस प्रोजेक्ट में काम करना किसी सपने से कम नहीं है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करना और 'लव एंड वॉर' का मास्टर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित होना अपने आप में बड़ी बात है।

End of Feed