रणबीर कपूर की Ramayana पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने चली 100 करोड़ की चाल, बोले 'बदलेगी सिनेमा का चेहरा...'

Namit Malhotra on Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही रामायण (Ramayana) नाम की पौराणिक कहानी लेकर थिएटर्स में एंट्री करेंगे, जिसके पहले भाग की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म रामायण के बारे में बात करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने कहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलकर रख देगी।

Namit Malhotra on Ramayana: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर रामायण के बारे में लम्बी बातचीत की। इस चर्चा के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि रामायण (Ramayana) भारत का ग्लोबल प्रोडक्शन है, जिसकी तुलना किसी भी भारतीय फिल्म से नहीं की जा सकती है। इस फिल्म पर देश-विदेश के बड़े-बड़े आर्टिस्ट काम कर रहे हैं, जिस कारण इसकी टक्कर सिर्फ इससे ही है।

Ranbi Kapoor Ramayana

नमित मल्होत्रा ने इंटरव्यू के दौरान कहा है, 'रामायण इस दुनिया की है। इस पर किसी भी एक व्यक्ति का हक नहीं है। इसकी यही खास बात है और इसे यही खास बनाती है। हर कोई इससे कुछ अलग ही समझता है और इसी कारण हर व्यक्ति इसे अपनी तरह से बयां करता है। हम रामायण को जिस तरह से पेश करने वाले हैं, वो तरीका इसे बिल्कुल अलग बनाता है।'

End of Feed