भारत में 6 नवंबर को नहीं रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। विदेशों में 6 नवंबर को रिलीज के बाद अब भारत में रिलीज डेट का खुलासा हुआ है।

Ramayana Release Date: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए। वहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया था। ये फिल्म 6 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि भारत में ये मूवी इस दिन रिलीज होगी। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, मचा हड़कंप!!)

ramayana update (4)

भारत में कब रिलीज होगी रामायण? (pic credit-ramayana movie)

भारत में कब रिलीज होगी रामायण?

फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार खत्म होने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसकी रिलीज डेट को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने साफ किया है कि फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होगी। नमित मल्होत्रा के मुताबिक, 'रामायण' को विदेशों में 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में फिल्म को दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। एनडीटीवी से बातचीत में नमित मल्होत्रा ने भारत में दिवाली पर फिल्म रिलीज होने की बात साफ की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिल्मों की रिलीज आमतौर पर शुक्रवार को होती है, इसलिए विदेशों में 'रामायण' 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं, भारत में मेकर्स फिलहाल दिवाली के मौके पर 8 नवंबर की रिलीज को टारगेट कर रहे हैं। इस तरह विदेशी दर्शकों को भारत से दो दिन पहले फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

End of Feed