कैसा होगा Ramayana पार्ट 1 का अंत? नितेश तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रेलर टलने के बाद अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 'रामायण: पार्ट 1' की कहानी किस अहम मोड़ पर खत्म होगी।

Ramayana Movie: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने आखिरी समय पर इसे टाल दिया। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के पहले पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट 1' की कहानी किस अहम मोड़ पर खत्म होगी। इस अपडेट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पत्नी की पसली तोड़ दी...' स्टैंड-अप कॉमेडियन Raunaq Rajani ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप)

ramayana part one

कैसा होगा Ramayana पार्ट 1 का अंत? (pic credit-instagram)

नितेश तिवारी ने कही ये बात

हाल ही में फिल्म रामायण की पूरी टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में पहुंची थी। यहां फिल्म का प्रमोशन शुरू किया गया और कास्ट और मेकर्स ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला क्यों लिया गया। नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण एक सीधी और लगातार आगे बढ़ने वाली कहानी है। पहले भाग का अंत ऐसे मोड़ पर होगा, जिसे देखकर दर्शक तुरंत दूसरा भाग देखने का इंतजार करेंगे। उनके मुताबिक, इतनी बड़ी कहानी को एक ही फिल्म में पूरी तरह दिखाना संभव नहीं था। इसलिए इसे दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

End of Feed