Critics Choice Awards 2027: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच चमकी Ramayana, दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई मूवी

फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 32वें एनुअल क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स की दो कैटेगरी में जगह बनाई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिव्य लग रहे हैं। मूवी में साई पल्लवी, माता सीता और यश, रावण के रोल में है। फिल्म ने चंद दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। इस फिल्म ने 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर से मेकर्स और भी ज्यादा खुश हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Box Office: दुनिया भर में बजा रणबीर-यश की 'रामायण' का डंका, इतने करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)

ramayana movie (1)

रामायण को लेकर आया अपडेट (pic credit-ramayana movie)

रामायण को लेकर आया अपडेट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण ने 32वें एनुअल क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स की दो कैटेगरी में जगह बनाई है। खास बात यह है कि फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से होने वाला है। इसमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून: पार्ट थ्री' जैसी फिल्में शामिल हैं। क्रिटिक्स च्वाइस एसोसिएशन ने फिल्मों की शॉर्टलिस्ट जारी की। इसमें 'रामायण' को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी में जगह मिली है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में 'रामायण' का मुकाबला 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'द ओडिसी', 'गॉडजिला माइनस जीरो', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' और 'वाइल्डवुड' से होगा। वहीं, बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी में भी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है। इस कैटेगरी में उसका मुकाबला 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'द ओडिसी', 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'जैकस: बेस्ट एंड लास्ट' जैसी फिल्मों से होगा। फिलहाल 'रामायण' का शॉर्टलिस्ट होना फाइनल नॉमिनेशन नहीं है। यह अवॉर्ड की प्रक्रिया का पहला पड़ाव है। अब देखना ये दिलसचस्प होगा कि इन दोनों कैटेगरी में रामायण अवॉर्ड जीत पाती है या नहीं...

End of Feed