Ranbir Kapoor की 'रामायण' से इस निर्देशक ने पीछे किया हाथ, शूटिंग शुरू होने से पहले ही गड़बड़ा गई टीम

Madhu Mantena Backoff from Ramayan : नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) के साथ फिल्म निर्माता मधु मंटेना( Madhur Mantena) फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे थे लेकिन अब खबर सामने आई है कि वह इससे पीछे हट गए हैं। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी हैं लेकिन कोई आधिकारिक सूचना हाथ नहीं लगी है।

Madhu Mantena Backoff from Ramayan : ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो निर्माता मधु मंटेना इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए हैं। कथित तौर पर रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी अल्लू अरविंद और मधु मंटेना द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा था, लेकिन मधु बाद में अब निर्माता के रूप में अपनी भूमिका से पीछे हट गए हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Madhu Mantena Backoff from Ramayan

नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) के साथ मधु मंटेना( Madhur Mantena) फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे थे लेकिन अब खबर सामने आई है कि वह इससे पीछे हट गए हैं। मधु मंटेना के कथित फैसले के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि निर्माताओं ने अभी तक मंटेना के पीछे हटने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी हैं लेकिन कोई आधिकारिक सूचना हाथ नहीं लगी है। दूसरी ओर, ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी के सीईओ नमित मल्होत्रा अब रामायण के निर्माण का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वीएफएक्स कंपनी ने ओपेनहाइमर, ई माचिना, इंटरस्टेलर, ड्यून और फर्स्ट मैन सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर काम किया है। अब वह रामायण में अपना जादू दिखाने वाले हैं ।

End of Feed