Love And War: 'बहुत बोल रहा है तू'- पैप्स की इस हरकत पर भड़के Ranbir Kapoor

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 27, 2026, 01:33 PM IST

Ranbir Kapoor Angry on Paps: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ranbir Kapoor Angry on Paps: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का नया लुक सामने आया था। अब इन सब के बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ नजर आ रहे हैं। सभी लोग एक रेस्टोरेंट के बाहर फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रणबीर कपूर अपना आपा खोते नजर आए।

Ranbir Kapoor Angry on Paps

रणबीर कपूर को पैप्स पर आया गुस्सा (Image Source: Zoom)

रणबीर ने लगाई पैप्स की क्लास

रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे। सभी ने पैपराजी के सामने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से बाहर हो जाते हैं, लेकिन रणबीर उन्हें वापस बुलाते हैं ताकि सभी साथ में फोटो खिंचवा सकें। इसके बाद सभी लोग वहां से जाने लगते हैं। तभी एक फोटोग्राफर रणबीर को बार-बार आवाज लगाकर आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहता है। इस पर रणबीर कहते हैं, 'बहुत बोल रहा है तू।' एक्टर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed