Ranbir Kapoor Viral Video: एक्टर रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्टर को हाल ही में टी सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। फोटोग्राफर्स एक्टर को पोज देने के लिए कहते हैं। एक्टर पैप्स संग मस्ती करते हुए दिखाई दिए। एक्टर एक फोटोग्राफर को अपने साथ बिल्डिंग की लिफ्ट में लेकर जाते हैं और उससे पूछते हैं कि क्या बोल रहा था तू? एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)
वीडियो में एक्टर टाई- डाई टी शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। एक्टर जैसे ही ऑफिस के बाहर पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें घरे लिया। एक्टर पैपराजी से कहते हैं कि मैं इसे लेकर जा रहा हूं। फोटोग्राफर कहता है, क्या भाई? एक्टर आगे कहते हैं, क्या कह रहा था तू? यूजर्स एक्टर के फनी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रणबीर ने उसे किडनैप कर लिया। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई आज मस्ती के मूड में है।
रणबीर का फनी वीडियो हुआ वायरल
रणबीर को हाल ही में पत्नी आलिया भट्ट के साथ नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड में देखा गया था। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। एक्टर इवेंट में अपनी पत्नी की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आए। वहीं, रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर एनिमल में नजर आएंगे। रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
