भाई की शादी में दिल खोलकर बुआ के साथ नाचे रणबीर कपूर, लोगों ने दिया परफेक्ट बेटे का टैग

Ranbir Kapoor Dance with Reema Jain: रणबीर कपूर अपने भाई आदर जैन की शादी में ऐसा दिल खोलकर नाचे की सबका दिल जीत लिया। बुआ रीमा के साथ रणबीर ने ऐश्वर्या राय के गाने कजरा रे पर मस्त डांस किया। सोशल मीडिया पर रणबीर और रीमा जैन की ये वीडियो छाई हुई है।

Ranbir Kapoor Dance with Reema Jain: आदर जैन( Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी( Alekha Advani) की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक-एक पार्टी की इन्साइड वीडियोज देखने को मिल रही है, पहले करीना कपूर( Kareena Kapoor) अपने भाई-भाभी के साथ डांस करती दिखाई दी अब रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की वीडियो भी आ गई। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) अपनी बुआ रीमा जैन( Reema Jain) के साथ जोरदार डांस कर रहे हैं। आइए देखते हैं रणबीर कपूर की ये वीडियो

Ranbir Kapoor Dance with Reema Jain

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) अपनी बुआ रीमा जैन ( Reema Jain) और भाई आदर जैन( Aadar Jain) के साथ 'कजरा रे कजरा रे' गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। बुआ भतीजा दिल खोलकर डांस कर रहे है दूसरी तरफ दूल्हे राजा आदर जैन भी मस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट किए गए एक वीडियो में रणबीर कपूर और अदार जैन कजरा रे गाने पर डांस करते और अपने एक्सप्रेशन से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अदार, रणबीर और रीमा अपने एक्सप्रेशन और बेहतरीन डांस मूव्स के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। रणबीर की बुआ रीमा अपने ठुमकों से शो का दिल जीत लेती हैं।

End of Feed