Brahmastra Part 2 से हो जाएगी आलिया भट्ट की छुट्टी, पति रणबीर कपूर ने रिएक्ट करते हुए बता डाली सच्चाई

Brahmastra Part 2: ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट्स का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कुछ बड़े खुलासे कर दिए हैं। यहां रणबीर के इस लेटेस्ट बयान पर एक नजर डालते हैं।

Brahmastra Part 2: अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra) बॉलीवुड के कुछ सबसे यूनीक प्रोजेक्ट में से एक रही है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को जबरदस्त वीएफएक्स और एक्शन सीन्स के चलते काफी सराहा गया था। हालांकि फिल्म की कमजोर कहानी और आलिया भट्ट के किरदार 'ईशा' के चलते मेकर्स को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म की रिलीज के वक्त ही खुलासा कर दिया गया था कि ब्रह्मास्त्र 2 के अगले दो पार्ट पर भी काम किया जा रहा है।

Brahmastra 2, Ranbir Kapoor confirms Alia Bhatt in Dev

Brahmastra 2, Ranbir Kapoor confirms Alia Bhatt in Dev

फिल्म के पार्ट 2 का टाइटल 'देव'पहले ही अनाउंस किया जा चुका है। मूवी की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक ज्यादातर चीजें सीक्रेट रखी गई हैं। फिल्म में अयान मुखर्जी ने पहले ही दीपिका की एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि देव का किरदार कौन सा एक्टर प्ले करने वाला है। इसके बारे में अभी कुछ कन्फर्म नहीं हो सका है। इस बीच अब रणबीर कपूर ने पार्ट 2 में आलिया भट्ट की वापसी को कन्फर्म कर दिया है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed