रणबीर -आलिया की बेटी Raha पर बुआ रिद्धिमा ने लुटाया प्यार, बोलीं- नजर न लग जाए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 08:07 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में लुटाया अपनी भतीजी पर प्यार।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे। कपल के घर 6 नवंबर को नन्ही परी आई थी। इन दिनों रणबीर और आलिया पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दो हफ्ते बाद कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) रखा है। ये नाम दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने दिया है।

ranbir and alia (7)

ranbir and alia with riddhima (credit pic: intagram)

नाम के खुलासे के बाद सेलेब्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कमेंट करते हुए इविल आई का इमोजी बनाया है। सेलेब्स के साथ- साथ फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।करीना कपूर ने लिखा, राहा को गोद में उठाने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। राहा पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपना प्यार लूटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, काफी यूनिक और प्यारा नाम है। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा नाम है।

End of Feed