Alia Bhatt Diwali Photos: राहा की क्यूटनेस ने लूटा दिल, कपूर परिवार की दिवाली की अनदेखी तस्वीरें वायरल

Alia Bhatt Diwali Photos: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ दिवाली मनाने की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

दिवाली की रौनक के बीच कपूर परिवार की खुशियों ने भी सबका ध्यान खींच लिया। रोशनी के इस त्योहार पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी बेटी राहा के साथ खास पल बिताए। अब आलिया ने अपने इस पारिवारिक जश्न की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो जाएगा। इन तस्वीरों में कहीं रणबीर अपनी लाडली के साथ नजर आ रहे हैं, तो कहीं पूरा परिवार पूजा करता दिखाई दे रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: भारत से विदेश तक छाई रणबीर की मूवी, 4 दिन में बनाया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड)

alia bhatt diwali

राहा के साथ आलिया-रणबीर ने की दिवाली पूजा (pic credit-instagram)

राहा के साथ आलिया-रणबीर ने की दिवाली पूजा

आलिया भट्ट ने 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ प्यारा पल बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीरों में आलिया कैमरे के सामने पोज देती और परिवार के साथ पूजा करती दिखाई दे रही हैं। एक खास तस्वीर में रणबीर और आलिया अपनी नन्ही बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। आलिया ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी। आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप सभी के आसपास ढेर सारा प्यार होगा।' आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें रणबीर, आलिया और नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर भी दिखाई दी।

End of Feed