Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Celebrates 2nd Marriage Anniversary With Raha: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते 14 अप्रैल को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और सितारों से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ शादी की दूसरी सालगिरह के जश्न में उनकी लाडली बेटी राहा भी शामिल हुई।
दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी में चार चांद लगाने वाले शेफ हर्ष ने जश्न से जुड़ी झलकियां साझा की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 14 अप्रैल के जश्न से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख फैंस भी काफी खुश नजर आए। शेफ हर्ष की एक तस्वीर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेन्यू कार्ड से जुड़ी नजर आई, जिसमें कपल के साथ-साथ उनकी बेटी भी नजर आई। इसे देख कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की दूसरी सालगिरह अपनी बेटी के साथ मनाई।
शेफ हर्ष ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की एक और फोटो भी शेयर की, जिसमें एक्टर क्यूट अंदाज में आलिया भट्ट की गोद में बैठे नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए शेफ हर्ष ने लिखा, "बीती रात...।" बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरुआत 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि रणबीर कपूर काफी पहले से ही आलिया भट्ट के क्रश थे।
